गंगा रिसोर्ट बना विदेशी सैलानियों का स्टे प्वाइंट। | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
टटीरी पहुंचे विदेशी सैलानी बोले इंडिया इज दा ग्रेट 
भाजपा नेता मनोज आर्य ने किया विदेशियों का स्वागत 

बागपत। विपुल जैन
बागपत-मेरठ मार्ग स्थित कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी का गंगा रिर्सोट विदेशियों का स्टे प्वांइट बन गया है। इस रूट से होकर गुजरने वाले विदेशी अक्सर इसी प्वाइंट पर स्टे करते है और उसके बाद अपनी मंजिल की तरफ बढ़ते है। 
बागपत के टटीरी स्थित गंगा रिसॉर्ट में पहुंचे विदेशी सैलानियों के साथ भाजपा नेता मनोज आर्य

जहां हाल ही में अभी फिनलैंड के विदेशी सैलानी गंगा रिसोर्ट पहुंचे थे, वही अब इसराइल के विदेशी सैलानी हरिद्वार जाते समय इसी प्वाइंट पर रूके। उनका यहां पहुंचने पर गंगा रिसोर्ट के मालिक एवं भाजपा वरिष्ठ नेता मनोज आर्य एडवोकेट ने स्वागत किया। उन्होंने उनसे भारतीय संस्कृति के बारे में काफी जानकारी ली। बताया कि भारत के लोग बहुत अच्छे स्वभाव के तथा मिलनसार होते है। वह थोड़े ही समय में हर किसी को अपना बना लेते है। विदेशी सैलानियों ने बताया कि उन्हें भारत आकर बहुत अच्छा लगा। बोले इंडिया इज दा ग्रेट। वास्तव में भारत महान है और यहां की संस्कृति का कोई भी सानी नहीं है। थोड़ी देर रूकने के बाद वह हरिद्वार की तरफ चले गये। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top