होली पर किया लोगों को पौधों का वितरण। | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के सौजन्य से कलीना गांव में होली के रंग पौधारोपण के संग नारे के साथ होली का पर्व परंपरागत तरीके के साथ मनाया गया। 
कलीना गांव में लोगों को पौधों का वितरण करते पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के कार्यकर्ता

इस मौके पर पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह तुगाना ने सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं के साथ होलिका दहन स्थल की पूजा की। इसके पश्चात सुरेंद्र सिंह तुगाना ने गांव के लोगों को पौधे बांटे और जगह-जगह जाकर पौधारोपण भी किया। उन्होंने पौधरोपण के पश्चात रंगों के पर्व होली को शांति व सद्भावना के साथ मनाने की अपील की। कहा कि होली एक सामाजिक सद्भावना व आपसी भाईचारे के मिलन का प्रतीक है, इसे सभी को उसी तरह मनाना चाहिए। साथ ही कहा कि देश भर में आज कोरोना वायरस फैलने का खतरा बना हुआ है, इससे बचने के लिए सभी को सावधानी बरतनी चाहिए। इस अवसर पर मास्टर निर्भय सिंह, मास्टर देशपाल सिंह, सरला देवी, दिग्विजय सिंह ढाका व सोनिया कुमारी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top