बागपत। विपुल जैन
नगर के दिल्ली रोड स्थित जाट भवन में सोमवार को जिला जाट सभा के कार्यकर्ताओं ने एक शोक सभा की।
इसमें उन्होंने खेड़ा हटाना गांव के रहने वाले ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के सेवानिवृत्त जनरल मैनेजर जयप्रकाश आर्य के सुपुत्र विकास आर्य के आकास्मिक निधन पर दुख जताया और उसकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। जिला जाट सभा बागपत के जिला सचिव एवं हिन्द अमन सिक्योरिटी सर्विस के मैनेजिंग डायरेक्टर गजेंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि विकास अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसके एक सुपुत्री है। वह विदेश में व्यापार करता था। वह एक नेक व सामाजिक इंसान था। इस मौके पर जिला जाट सभा के अध्यक्ष डॉ महावीर सिंह, महासचिव अश्वनी तोमर, कोषाध्यक्ष तेजपाल आर्य, चरण सिंह खोखर, मास्टर कंवरपाल सिंह, चौधरी रामनिवास बाघू आदि थे।
If you have any doubts, please let me know