कोरोना को देखते हुए रद्द किया धरना: तेजपाल | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
दिल्ली के जंतर-मंतर पर होना था भाकियू का धरना-प्रदर्शन 
भाकियू करती है देश हित व किसान हित में काम 

बागपत। विपुल जैन 
भारतीय किसान यूनियन ने कोरोना वायरस को देखते हुए दिल्ली जंतर-मंतर पर होने वाला अपना धरना-प्रदर्शन रद्द कर दिया है। 
ठाकुर तेजपाल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन बागपत

भारतीय किसान यूनियन के बागपत ब्लाॅक अध्यक्ष ठाकुर तेजपाल सिंह ने कहा कि कोराना वायरस को देखते हुए पूरे देश में अलर्ट किया हुआ है। एक स्थान पर पचास से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते। भारतीय किसान यूनियन के दिल्ली जंतर-मंतर पर होने वाले धरने-प्रदर्शन में लाखों किसानों की भीड़ जुटती। जबकि वहां पर ज्यादा भीड़-भाड़ इकट्ठा नहीं की जा सकती। इसे देखते हुए उन्होंने अपना धरना-प्रदर्शन स्थगित किया है। क्योंकि उनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरी है। जनता हमारी है, किसान हमारे है और हम किसी भी दशा में उपद्रव फैलाना नहीं चाहते। भारतीय किसान यूनियन ने हमेशा देश हित, समाज हित व किसान हित में कार्य किया है।  

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top