वर्तमान में मुल्क और विश्व का सबसे बड़ा दुश्मन कोरोना: हाजी यासीन | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
सभी मिलकर एक दूसरे को कोरोना के प्रति करें जागरूक
साफ सफाई का रखें ध्यान, पीड़ितों की करें हर सम्भव मद्द 

बागपत। विपुल जैन
देश और विश्व में कोरोना से होने वाली मौतों पर बागपत के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं शांति समिति बागपत के सदस्य हाजी यासीन ने चिन्ता व्यक्त की है। उन्होंने कोरोना को वर्तमान में मुल्क और विश्व का सबसे बड़ा दुश्मन बताया है। उन्होंने सभी से हर प्रकार के मतभेद भूलाकर कोरोना वायरस के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आहवान किया। 
हाजी यासीन समाजसेवी

हाजी यासीन ने बताया कि अब तक विश्व में कोरोना वायरस से हजारों लोगों की मृत्यु हो चुकी है और लाखों की संख्या में लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके है। भारत में भी इस वायरस ने लोगों को संक्रमित करना शुरू कर दिया है। केन्द्र सरकार और राज्य सरकारें इससे लड़ने के लिये युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। हमें सरकारों का इसमें सहयोग करना चाहिये। बताया कि हमें लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिये जागरूक करना चाहिये और संक्रमित व्यक्तियों का पता लगते ही तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना चाहिये। साफ सफाई रखने, हाथों को दिन में कई बार धोने, मुंह पर मास्क लगाने, महिलाओं के बुर्का पहनने, मुंह के नीचे तक घुंघट करने, हाथ मिलाने की जगह दूर से ही नमस्ते और सलाम द्वारा अभिवादन करने आदि से इस वायरस को फैलने से रोकने में कामयाबी मिल सकती है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top