नाव हादसे के पीड़ित लोगों से मिलकर बढ़ाया साहस | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी नाव हादसे के पीड़ित परिवार के लोगों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। 
बागपत के पुराने कस्बे में नाव हादसे के पीड़ित लोगों से मिलकर उनका साहस बढ़ाते भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी

प्रमोद गोस्वामी ने कहा कि पीड़ित परिवारो को इस समय साहस से काम लेने की और हिम्मत बनाये रखने की जरूरत है। यह दुख की घड़ी है, लेकिन इसमें बहुत सहनशीलता की जरूरत है। बताया कि नाव हादसे का शिकार हुआ पीड़ित परिवार बेहद गरीब है। दो परिवार तो ऐसे हैं कि जिनके घरों में उनके पिता बहुत ही गरीबी में जीवन यापन कर रहे हैं और वह बीमारी की हालत में है। बताया कि इस कारण उनकी लड़कियों को रोजी रोटी के लिए यमुना पार अपनी जान जोखिम में डालकर मजदूरी करने के लिए जाना पड़ता है। बताया कि यमुना पार करने के लिए किसानों और मजदूरों के लिए रास्ते नहीं है। उन्हें नाव में सवार होकर यमुना पार जाना पड़ता हैं। कहा कि सरकार को चाहिए कि किसानों के लिए बागपत और मवीकला के बीच में एक पुल बनाया जाए, जिससे कि किसान और मजदूर आसानी से हरियाणा की तरफ अपने खेतों में जा सके। उन्होंने सरकार से इस हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को कम से कम  15 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top