बागपत। विपुल जैन
बागपत जिले के बुढेडा गांव के रहने वाले एनएसजी कमांडो एवं राष्ट्रपति वीरता अवार्ड से सम्मानित प्रदीप गुर्जर बिचपडी गांव पहुंचे। उनका यहां पर युवा समाजसेवी अमित नंबरदार के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया और उनके सम्मान में गगनभेदी नारे लगाए।
इस मौके पर युवा समाजसेवी अमित नंबरदार ने कहा कि प्रदीप गुर्जर की बहादुरी पर हम सभी को गर्व है। उन्होंने अपने गांव का व बागपत जिले का नाम पूरे भारतवर्ष में रोशन किया है। युवा पीढ़ी को भी उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए। हमेशा अपने देश के प्रति समर्पित होकर राष्ट्र हित मे रचनात्मक कार्य करने चाहिए। इस मौके पर विपिन खारी, एडवोकेट प्रवीण धामा, संजय प्रधान, बिल्लू धामा, एडवोकेट सुभाष बिदुड़ी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
विपुल जैन
If you have any doubts, please let me know