रामदास अग्रवाल की जयन्ती पर टटीरी में लगा नेत्र शिविर | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक स्व रामदास अग्रवाल के जन्म दिवस पर इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के तत्वाधान में वेणु नेत्र चिकित्सा केंद्र अग्रवाल मंडी टटीरी में एक दिवसीय निशुल्क नेत्र शिविर लगाया गया।
बागपत के टटीरी में रामदास अग्रवाल की जयंती पर लगे नेत्र शिविर का फीता काटकर शुभारंभ करते मुख्य अतिथि रोहताश गुप्ता

शिविर का उद्घाटन फेडरेशन के जिला अध्यक्ष रोहताश गुप्ता ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि उनका जन्मदिन वैश्य एकता दिवस के रूप में सारे विश्व में मनाया जा रहा है, जो सभी के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि स्व रामदास अग्रवाल वैश्य एकता के मसीहा थे। उन्होंने सारा जीवन वैश्य समाज को एकजुट करने मे लगा दिया। उन्होंने समाज के 361 घटकों को एक मंच पर लाने का कार्य किया। साथ ही समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए लोगों के बीच जागरूकता पैदा की। इस अवसर पर जन कल्याण के कार्यों की विस्तृत श्रंखला  बनाई गई है। महामंत्री पंकज गुप्ता ने बताया कि शिविर में डॉ दीपक शर्मा ने 132 नेत्र रोगियों की जांच की और 40 रोगियों को चश्मे प्रदान किए। इसके अलावा 41 रोगियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए  चयनित किया गया। इस दौरान सभी रोगियों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर दीपक गोयल,श्रीपाल, मनोज गुप्ता,डॉ रामलाल,अंकित जिंदल, अजय मित्तल, नरेश अग्रवाल, मनीष गुप्ता, संजय गर्ग, दुष्यंत कुमार, आशीष गोयल आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top