लायंस क्लब के द्वितीय उपाध्यक्ष बने दीपक गोयल | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
फूल-माला व पगड़ी पहनाकर किया गया अभिनन्दन 
लायंस क्लब टटीरी को दी जाएगी नई ऊंचाईयां 

बागपत। विपुल जैन 
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी द्वारा सुप्रसिद्ध समाज सेवी दीपक गोयल की संगठन के प्रति निष्ठा  व सक्रियता को देखते हुए उन्हें सर्वसम्मति से लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी के द्वितीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। 
बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी में दीपक गोयल के लायंस क्लब का द्वितीय उपाध्यक्ष बनने पर उनका अभिनंदन करते क्लब के सदस्य

दीपक गोयल आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। समाज सेवा उनके रग-रग में बसी हुई है। वह अनेक समाज सेवी संगठनों से जुड़कर समाज के गरीबों व जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। इससे पहले वह लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी के सचिव रह चुके है। उनके द्वारा लायंस क्लब के माध्यम से नेत्र शिविर लगवाना, गरीबों को कम्बल वितरण कराना, छात्र-छात्राओं को जर्सी, मौजे व शूज का वितरण कराना, गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण कराना, गर्मियों में प्याऊ लगवाना, समय-समय पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाना आदि सामाजिक कार्य किये जाते है, जिसको लेकर हर कोई व्यक्ति उनके कार्यों की सराहना कर रहा है। उनके मनोनयन पर क्लब के सभी सदस्यों ने उनका फूल-माला व पगड़ी पहनाकर जोरदार अभिनन्दन किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top