रक्षा मंत्री के बेटे से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
महाराणा प्रताप की जयंती पर आने का दिया न्यौता 
अनेक क्षेत्रीय समस्याओं से भी कराया अवगत 

बागपत। विपुल जैन 
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बागपत के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज आर्य एडवोकेट एवं नरेश राणा के नेतृत्व में दिल्ली में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह से मिला और उन्हें अनेक क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। 
बागपत के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह से मुलाकात करता हुआ

साथ ही उन्हें बागपत में महाराणा प्रताप जयंती पर आने का न्यौता भी दिया, जिसे उन्हें सहर्ष स्वीकार किया और बागपत आने का पूरा-पूरा आश्वासन दिया। मनोज आर्य ने कहा कि नीरज सिंह ठाकुर समाज का गौरव व देश की आन-बान व शान है। वह मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है। अपने कुशल व्यवहार से वह हर किसी को अपना बना लेते है। उनकी हमेशा कोशिश रहती है कि उनके द्वार पर जो भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर आये, तो वह खाली न लौटे। सभी की समस्याओं को वह तसल्ली के साथ सुनकर उनका निदान करने का पूरा-पूरा प्रयास करते है। प्रतिनिधिमंडल में रमेश कुशवाह, प्रहलाद सिंह, यशपाल सिंह, अशोक चैहान, तरसपाल आदि थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top