धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
सरूरपुर कला गांव के नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को जैन धर्म के  प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।
बागपत के सरूरपुर कला गांव के जैन मंदिर में भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक महोत्सव पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु

सर्वप्रथम सभी ने श्रीजी का अभिषेक एवं अनेक बीजाक्षरो वाली शांतिधारा की। इसमें पूरे विश्व में फैले कोरोना वायरस जैसी महामारी को जल्द से जल्द दूर होने की मंगल कामना की गई। उसके पश्चात श्री आदिनाथ भगवान का विधान, णमोकार पूजन एवं 48 दीपक से महाअर्चना की गई। इस मौके पर नमन जैन ने बताया कि आदिनाथ भगवान की जन्मभूमि अयोध्या है और मोक्षस्थली कैलाश पर्वत है। 
आज पूरा विश्व उन्हीं के बताये मार्ग पर चलकर अपना जीवनयापन कर रहा है, परंतु जिस-जिस देश में लोगों ने अहिंसा को छोड़कर हिंसा की, वहां पर महामारी व प्राकृतिक आपदा जैसे संकट आ रहे हैं।  कोरोना वायरस भी इसी हिंसा का नतीजा है। फिर भी हम सभी भगवान से यही प्रार्थना करते हैं कि विश्व में आये कोरोना वायरस के संकट को दूर करके अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखे। इन्हीं भावनाओं के साथ हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि जैन धर्म का सिद्धांत प्रारंभ से ही अहिंसा रहा है। हमें सभी को अहिंसा का ही पालन करते हुए अपने जीवन को जीना चाहिए और पूरे विश्व को अहिंसा का संदेश देना चाहिए। यही हमारा भगवान के जन्म कल्याणक पर उनको गिफ्ट होगा। इस मौके पर नमन, अतिशय, अरिहंत, लक्ष्य, आशी, वैशाली, गीता, मंजू, लक्ष्मी, शालू, कमलेश, संतोष, दीपांशी, निर्मला आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top