बागपत | हमारे संवाददाता
माइंडसेलो संगठन द्वारा चलाए जा रहे 'बी क्रिएटीव' प्रतिभा खोज प्रोग्राम के अन्तर्गत गांव ट्योधी में एक ग्रामीण स्तर की कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें गांव के अनेकों प्रतिभावान बच्चो ने प्रतिभाग किया।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष रुद्र ठाकुर ने विद्यार्थियों को कहा कि अपने लगातार सुधार से आप किसी भी कौशल में महारत हासिल कर सकते है इसलिए इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्राें में छुपी प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए यह प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया है।
प्रतियोगिता में टयोधी गांव के लगभग 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कशिश पुत्री श्री मनोज कुमार, द्वितीय स्थान जिया पुत्री श्री राजन कुमार व तृतीय स्थान यश पुत्र श्री विपिन मालानिया ने प्राप्त किया। विजेताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
If you have any doubts, please let me know