कोरोना वायरस को लेकर बरते विशेष सतर्कता : अमन कुमार | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
• कोरोना वायरस से डरे नहीं, बस रहे सावधान।
• खान पान और दिनचर्या में करे आवश्यक बदलाव।

बागपत | हमारे संवाददाता
अरॉस्टर ई० वाई० एन० सामाजिक संस्था के अध्यक्ष व प्रतिष्ठित युवा समाजसेवी अमन कुमार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया। कहा कि इस वायरस के प्रति जागरूकता ही इससे बचाव का सबसे बड़ा उपाय है। यदि किसी को लक्षण दिखाई दे तो वह इसमें जरा भी लापरवाही न बरते और तुरन्त अस्पताल पहुंचकर इसका इलाज कराये। 
          प्रतिष्ठित युवा समाजसेवी - अमन कुमार

अमन कुमार ने कहा कि यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है इसलिए ज्यादा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे। इस बीमारी के संक्रमण से बचने के लिये लोगों को अपने हाथों को अच्छी तरह अल्कोहल वाले सैनिटाइज़र से धोना चाहिए। खांसते और छींकते समय नाक और मुंह पर रूमाल या अन्य कोई कपड़ा रखना चाहिए। सब्जी और फलों को खाने से पहले उन्हें अच्छी तरह धोना चाहिए। सार्वजनिक जगहों पर एक-दूसरे को छूने और एक दूसरे से हाथ मिलाने से भी बचना चाहिए।

वायरस का उन पर बुरा प्रभाव पड़ता है जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कम होती है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की प्रतिरोधक क्षमता उच्च पाई जाती है इसलिए उनको ज्यादा घबराने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में भारत में समय समय पर सभी स्थानों पर बहुतायत में यज्ञों आदि का आयोजन किया जाता था जिससे वातावरण में उपस्थित कीटाणु समाप्त हो जाते थे और वायु की शुद्धता बरकरार रहती थी लेकिन वर्तमान में आधुनिकता के नाम पर हम उन परम्पराओं से दूर होकर अब बस समस्या के आने पर ही उसके निदान पर कार्य करते है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के वायरस अन्य देशों से उपजते है और पूरे विश्व को प्रभावित करते है लेकिन भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां का रहन सहन व खान पान हमारे पूर्वजों ने इस प्रकार का बनाया है कि हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता इन वायरस से सामना कर सकती है लेकिन वर्तमान में हम यूरोपीय तौर तरीको को बढ़ावा देकर अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहे है। इसलिए हमें मांसाहार त्याग करना चाहिए व प्रकृति के संतुलन को बनाए रखना चाहिए। 

भारत मजबूती से कोरोना वायरस से लड़ रहा है इसलिए चिंता न करें। उन्होंने अपील की कि जिस भी व्यक्ति को कोरोना के लक्षणों से सम्बन्धित व्यक्ति का पता चलता है, तो वह तुरंत ऐसे व्यक्ति को नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराये और सतर्कता दिखाए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी सूचित कर दे। बताया कि  सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से संबंधित कुछ गलत जानकारियां भी प्रेषित की जा रही है, उनसे सावधान रहे। 

साथ ही बताया कि जैसे जैसे गर्मी का मौसम आ है वैसे ही इस कोरोना वायरस का प्रकोप कम हो जायेगा क्योंकि यह वायरस  26-27 डिग्री सेल्सयस पर स्वयं ख़त्म हो जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top