बागपत। विपुल जैन
भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी पुराने कस्बे में नाव हादसे के पीड़ित लोगों से मिले और उनका ढाढस बंधाया। साथ ही सरकार से नाव हादसे के पीड़ित लोगों को उचित मुआवजा देने की मांग की।
बागपत में नाव हादसे के पीड़ित लोगों से मिलते भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी
प्रमोद गोस्वामी ने कहा कि बागपत में जो नाव हादसा हुआ है, वह काफी दुखद है। इसमें कई लोगों की जान चली गई तथा कई लोग घायल हो गए। इससे पहले भी काठा गांव में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया था, जिसमें काफी लोग अपनी जान गवा बैठे थे। कहा कि इस समस्या का स्थाई समाधान होना चाहिए। बताया कि बागपत के काफी लोग नाव के रास्ते हरियाणा मजदूरी करने के लिए जाते हैं, जिस कारण बीच रास्ते में नाव पलटने से बार-बार यह हादसे हो रहे हैं। यदि सरकार बागपत यमुना घाट से हरियाणा तक पुल का निर्माण कर दे तो इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। कहा कि वह पुल निर्माण के लिए जल्द ही केंद्र व प्रदेश सरकार को पत्र लिखेंगे। कहा कि उनकी पार्टी पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ है। जब भी उन्हें उनसे किसी प्रकार के सहयोग की जरूरत होगी तो वे उसके लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
If you have any doubts, please let me know