बागपत। विपुल जैन
नगर के रहने वाले प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ राकेश खत्री ने कहा कि कोरोना वायरस एक खतरनाक वायरस है। इससे सभी को सावधान रहना चाहिए। इसके प्रति जागरूकता ही इससे बचने का सबसे बड़ा उपाय है।
डॉ राकेश खत्री नगर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चीन से चली यह बीमारी आज सारे विश्व में फैल चुकी है। लगभग 90 हजार लोग इससे पीड़ित हैं और हजारों लोग इससे मर चुके हैं। यह बीमारी संक्रमित आदमी के पास बैठने से और हाथ मिलाने से या फिर उसकी नाक व आंख से निकले पानी को छूने से लग सकती है। एक बार अगर आपको संक्रमण हो गया तो सो में से लगभग बीस आदमियों की मृत्यु निश्चित है। बताया कि छोटे बच्चों में, बूढो में, कमजोर लोगों में और पहले से बीमार व्यक्तियों में इसकी मृत्यु दर अधिक है।
इसके शुरुआती लक्षण हल्का बुखार होना, सर में दर्द होना, आंख और नाक से पानी आना, आंखों का लाल होना, सारे शरीर में दर्द होना और खांसी होना है। बाद में सांस लेने में दिक्कत होना इसका प्रमुख लक्षण है। इससे बचाव करने के लिए ऐसे किसी भी व्यक्ति से कम से कम तीन फुट की दूरी बनाए रखें और उससे हाथ ना मिलाएँ। उसके द्वारा इस्तेमाल किए गए कपड़े और बर्तनों ना छूएँ। अपने हाथों को लगातार साबुन से धोते रहें। गरम पानी के इस्तेमाल से यह वायरस तुरंत मर जाता है। अपने कपड़ों को, रुमाल को और हाथों को गर्म पानी से धोते रहें। फिनाइल और गर्म पानी के इस्तेमाल से यह वायरस तुरंत मर जाता है। इनका इस्तेमाल करके अपने घर को साफ रखें।
मुंह के ऊपर कपड़ा बांधे या मास्क पहनने और अपने गंदे हाथों से अपने नाक और मुंह को छूने से बचें। जहां कहीं भी अधिक संख्या में आदमी जमा होते हैं, उस स्थान पर जाने से बचें, जैसे रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, हवाई अड्डा, स्कूल कॉलेज व ऑडिटोरियम। जिस स्थान को सभी लोग छूते हैं, जैसे रेलवे स्टेशन पर रेलिंग, कुर्सियां, नल, लेट्रिन, बाथरूम, लिफ्ट के दरवाजे, लिफ्ट के बटन ऐसी चीजों को छूने से परहेज करें।
If you have any doubts, please let me know