बागपत। विपुल जैन
राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष सुखबीर सिंह गठिना व मंडल महासचिव ओमवीर ढाका सोमवार को पुराने कस्बे में पहुंचे और उन्होंने यहां पर नाव हादसे के पीड़ित लोगों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
गत दिनों बागपत यमुना नदी में नाव पलटने से राजेश कश्यप पत्नी करण कश्यप की मौत हो गई थी, जबकि बीना कश्यप अभी भी लापता है। सुखबीर सिंह घटना एवं ओमवीर ढाका दोनों परिवार के लोगों से मिले और अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में राष्ट्रीय लोकदल आपके साथ है। उनकी हर संभव मदद कराई जाएगी। उन्होंने सरकार से नाव हादसे के पीड़ित लोगों को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिलाने की मांग की, ताकि पीड़ित परिवार के लोग अपनी गुजर बसर कर सके। साथ ही शासन-प्रशासन से मांग की कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति ना हो, इसके लिए वह कड़े कदम उठाएं।
If you have any doubts, please let me know