बागपत। विपुल जैन
सीएससी बागपत में संस्था कोर एडरा इंडिया द्वारा आशा संगिनियो को क्षमता वृद्धि के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने कहा कि टीकाकरण के स्तर को बढ़ाना, संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूक करना व अन्य स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की जानकारी को आशा द्वारा समुदाय में पहुंचाने में संगिनियो को तत्पर रहना होगा। बीएमसी द्वारा आशा संगिनी को बताया कि इसी प्रकार समय-समय पर क्षमता वर्धन प्रशिक्षण दिया जाएगा। बीएमसी मंजू शर्मा व मुजीबुर्रहमान ने प्रशिक्षण के दौरान पूर्व प्लान एजेंडा अनुसार ग्रुप वर्क कराते हुए नियमित टीकाकरण नई वैक्सीन, प्रसव पूर्व देखभाल, कम्युनिकेशन प्लान, सोशल गतिविधि व सुपरविजन तथा आशा रजिस्टर के बारे में बताया। बीसीपीएम रजनी का पूरे प्रशिक्षण में सहयोग रहा।
इसमें जिले की आठ संगिनियो के अलावा डीएमसी फसीउर्रहमान समेत काफी लोगों ने हिस्सा लिया।
If you have any doubts, please let me know