बागपत। विपुल जैन
खट्टा प्रहलादपुर गांव में शुक्रवार को अहिंसा सेवा ट्रस्ट की ओर से होली मिलन समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी ने एक- दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर समाज सेवी तिलकराम शर्मा व अहिंसा सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन राकेश जैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारम्भ किया। राकेश जैन ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। सभी को इस त्यौहार को पारंपरिक श्रद्धा व उल्लास के साथ एकता व भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। सभी को इस त्योहार पर अपने पुराने गिले-शिकवो को भुलाकर फिर से एक होना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवेश शर्मा व संचालन पंडित धीरज शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रवेश शर्मा, युसूफ अली, राकेश रावत, विकास, करण, दीपक जैन, मयंक, रणबीर चौधरी समेत समाज के हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
If you have any doubts, please let me know