बागपत। विपुल जैन
नानक चंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अमीनगर सराय के प्रांगण में प्रथम मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने पूरी उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया।
बागपत के अमीनगर सराय में हुए मातृशक्ति सम्मेलन में भाजपा की जिला महामंत्री कौशल त्यागी को ट्रॉफी देकर सम्मानित करती कार्यक्रम की आयोजक
इस मौके पर बागपत की जिला पंचायत अध्यक्षा रेनू धामा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई, जबकि भाजपा की जिला महामंत्री कौशल त्यागी व सरिता चौधरी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर कौशल त्यागी ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है।राजनीतिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक, प्रशासनिक व खेलकूद समेत समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, जो सभी के लिए गौरव की बात है। समाज के हर व्यक्ति को नारी का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी लोगों को बधाई दी। इस दौरान मुख्य अतिथि रेनू धामा, कौशल त्यागी व सरिता चौधरी को कार्यक्रम के आयोजकों ने मोमेंटो व शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिता अग्रवाल ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजिका अर्चना गर्ग, प्रतिभा गुप्ता, कविता मित्तल का विशेष योगदान रहा।
If you have any doubts, please let me know