बागपत। विपुल जैन
अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ शाखा खेकडा़ द्वारा कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सनातन पद्धति द्वारा होली के अवसर पर सामूहिक यज्ञ एवं प्रत्येक हिंदू घरों में हवन के लिए अभियान चलाया जाएगा।
धर्म संघ के महामंत्री उमेश शर्मा ने बताया कि शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज एवं प्रदेश अध्यक्ष धर्म संघ पुनीत शादमा जी की प्रेरणा से खेकड़ा नगर में कोरोना वायरस से फैले भय को दूर किया जाएगा। इसके लिए लोगों को घरों में सामूहिक यज्ञ करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। होली दहन के समय उसमे कपूर, गूगल और सामग्री अर्पित की जाएगी। उमेश शर्मा ने बताया कि हमारी सनातन पद्धति में माह में दो बार प्रत्येक घर में हवन का विधान प्राचीन काल से था, लेकिन वह अब पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव के कारण थोड़ा कम हो गया है। उस परंपरा को पुनः जागृत कर ऐसे वायरसों के भय से भारतीयों को मुक्त किया जा सकता है। इसी क्रम में धर्म संघ द्वारा खेकड़ा नगर से यह अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। जिसके तहत 8 मार्च यानि आज सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया जाएगा, इसमें सैकड़ों लोग सम्मिलित होंगे।
If you have any doubts, please let me know