बागपत। विपुल जैन
महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी में ऋषियों की पुरातन परंपरा का अनुसरण करते हुए होली बसंती नवसस्येषि्ट सत्संग, भजन व प्रवचन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर यशस्वी विद्वान कर्मवीर आर्य ने सभी को पुरातन परंपराओं का ज्ञान कराया। कहा कि मनुष्य को हमेशा ऐसा कार्य करना चाहिए, जिससे जीवन भी उन्नत हो और राष्ट्र का भी उत्थान हो। हुड़दंग व व्यर्थ के काम से स्वयं को बचाकर समाज के उत्थान के लिए सपरिवार धार्मिक कार्य व यज्ञ करें। पूरे विश्व को श्रेष्ठ बनाने में अपना सहयोग करें। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक मनोज कुमार आर्य ने कहा कि यह बसंत और ग्रीष्म ऋतु की संधि वेला अर्थात ऋतु का प्रस्थान और दूसरे का आगमन है। यह बेला एक ऐसा प्राकृतिक परिवेश रचती है, जो मधुमय व रसमय होता है। भारतीय कुटुंब की भावना इस दर्शन में अंतर्निहित है, यानी ये होली के सांस्कृतिक महत्व का दर्शन, नैतिकता, धार्मिक और सामाजिक आदर्शों को मिलाकर एकरूपता गढ़ने का काम करता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुशीला शर्मा, दीपक कुशवाहा, प्रियंका आर्य, सविता देवी, सविता शर्मा, वर्षा, अमरदीप, प्रमोद, कंचन, शालिनी, काजल , सुनीता, रंजना आदि उपस्थित रहे।
विपुल जैन
If you have any doubts, please let me know