मेडिकल कॉलेज के बनने से क्षेत्र का होगा चहुमुखी विकास : पुष्पेंद्र | NMPK Media @Baghpat

Admin
0

  • बागपत के सांसद डॉक्टर सतपाल सिंह का जताया आभार
  • मेडीकल कॉलेज खुलने से क्षेत्र के लोगों को मिलेगा फायदा

बागपत। विपुल जैन 
भाजपा वरिष्ठ नेता एवं सांसद विकास कार्य निगरानी समिति के सदस्य पुष्पेंद्र कुमार डौला ने कहा कि मीतली के पास मेडिकल कॉलेज बनने से क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा और लोगों को इलाज के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा। उन्होंने इसके लिए बागपत के सांसद डॉक्टर सतपाल सिंह का आभार व्यक्त किया है।
भाजपा वरिष्ठ नेता एवं सांसद विकास कार्य निगरानी समिति के सदस्य पुष्पेंद्र कुमार डौला

पुष्पेंद्र कुमार डौला ने कहा कि प्रदेश सरकार के बजट में 16 जिलों में मेडिकल कॉलेज का ऐलान किया गया था। इसमें बागपत जिले का नाम प्रथम स्थान पर है। इसका श्रेय बागपत के भाजपा सांसद डॉ सत्यपाल सिंह को जाता है। क्योंकि उन्हीं के प्रयासों से यह संभव हो पाया है। बताया कि बागपत-मेरठ रोड पर मीतली के पास मत्स्य विभाग के बराबर में 82 बीघा जमीन खाली पड़ी हुई है। इसी जमीन पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना की बात चल रही है। शासन ने इसको लेकर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। वास्तव में डॉक्टर सतपाल सिंह एक विकास पुरुष के रूप में उभरकर सामने आए हैं। अपने कार्यकाल में जितने विकास कार्य उन्होंने बागपत लोकसभा क्षेत्र में कराए हैं, उतने विकास कार्य आज तक कोई भी सांसद नहीं करा पाया। कहा कि आज उनके नेतृत्व में बागपत विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top