डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा उत्तर प्रदेश में कृष्णा नदी के तट पर गूंजा राम नाम। | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत | सुरेन्द्र मलनिया 
डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा उत्तर प्रदेश में 11:00 बजे से 1:00 बजे तक रूहानी नाम चर्चा का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश उत्तराखंड एवं हरियाणा से लाखों की तादाद में साथ संगत ने प्रतिभाग किया ट्रैफिक समिति के सेवादारों ने वाहनों को सुव्यवस्थित ढंग से पार्किंग में खड़ा कराया श्रद्धालुओं के लिए बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई पानी पीने के लिए जगह-जगह स्टाल लगाए गए नाम चर्चा का संचालन भंगी दास डॉ अनिल सोलंकी इंसान द्वारा किया गया कविराज भाई सूरज इंसान ,जितेंद्र इंसान,राजेन्द्र इंसान, जसविंदर इंसान ,उमेश इंसान, राहुल इंसान आदि ने हुजूर महाराज जी द्वारा रचित शब्दवाणी ग्रंथों से भजन सुनाकर साध संगत को भावविभोर किया।

 इसके पश्चात बड़ी-बड़ी स्क्रीन ओं के माध्यम से पूजनीय गुरूजी डॉक्टर संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसान के रिकॉर्डिंग वचन साध संगत को सुनवाये गए जिसमें पूज्य गुरुजी ने फरमाया कि इंसान को कर्म योगी के साथ-साथ ज्ञान योगी भी होना चाहिए, इंसान को अगर इस जन्म में मुक्ति हासिल करनी है तो उसे प्रभु परमात्मा का नाम जपना होगा और उसका जो परिवार के साथ साथ दायित्व है उसका भी निर्वाह करना होगा पूज्य गुरुजी ने फरमाया के इंसान को बाहरी आडंबर को छोड़कर कण-कण में विराजमान प्रभु परमात्मा अल्लाह ईश्वर गॉड की भक्ति पूर्ण गुरुद्वारा युक्ति कलमा नाम गुरु मंत्र हासिल करके निष्ठा लगन के साथ सिमरन करके भक्ति करनी चाहिए इससे उसके जन्म जन्मों के पाप कर्म तो कटते ही हैं साथ में आत्मा को मोक्ष मुक्ति मिलती है।

 पूज्य गुरुजी ने फरमाया कि इंसान को कभी किसी के साथ ठगी बेईमानी नहीं करनी चाहिए बुरे कर्मों का फल इंसान को एक ना एक दिन अवश्य भोगना पड़ता है ।नाम चर्चा के पश्चात लंगर समिति के सेवादारों द्वारा मात्र 10 मिनट में लाखों की तादाद में साध संगत को लाइनें लगवा कर प्रसाद भोजन वितरित किया गया नाम चर्चा की व्यवस्थाओं को बनवाने में उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के 45 मेंबर भाई रामकुमार इंसान, धर्मा सिंह इंसान, सोनू इंसान, पवन कुमार इंसान, कृष्ण इंसान , महेंद्र इंसान, सतपाल त्यागी एवंबरनावा के पूर्व प्रधान ब्रज नारायण त्यागी जी के सुपुत्र अनिरुद्ध इंसान आदि का अहम योगदान रहा इसके साथ ही बहनों की व्यवस्था में 45 मेंबर बहन सरोज इंसान, विनोद इंसान, रेखा इंसान आदि का योगदान रहा महा 5अप्रैल 2020की निर्धारित की गई। एक नवयुवक युगल जोड़े की शादी भी वरमाला डलवाकर शादी संपन्न हुई, लड़का प्रतीक पुत्र सतेंद्र निवासी मोरना मुजफर नगर,लड़की नेहा पुत्री अनिल इंसान निवासी साहिबाबाद।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top