बागपत। विपुल जैन
जिला रेडक्रॉस समिति बागपत एवं लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी द्वारा भारतीय रेड क्रॉस समिति के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में एवं समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में रक्तदान शिविर लगाया गया।
शिविर का उद्घाटन डीएम बागपत शकुंतला गौतम ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान सर्वोत्तम दान है। इससे मानव जीवन की रक्षा होती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन विनय मित्तल ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में सेवा के कार्यों में लायंस क्लब अग्रवाल मंडी का विशिष्ट स्थान है। इसके लिए वह प्रत्येक सदस्य को बधाई देते है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं सीएमओ डॉ राजकिशोर टंडन ने कहा कि सभी स्वस्थ स्त्री व पुरुषों को प्रत्येक तीन माह में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। क्योंकि रक्त का कोई भी विकल्प नहीं है।
इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि रक्त बैंक प्रभारी डॉ अनुराग वार्ष्णेय ने कहा की रक्त बैंक बागपत को लायंस क्लब अग्रवाल मंडी का सबसे ज्यादा सहयोग मिलता है। अतिथि ज़ोन चेयरमैन प्रवीण गुप्ता ने भी अपने विचार रखें। इस अवसर पर 64 स्त्री व पुरुषों ने रक्तदान किया।
अध्यक्षता वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर कमला अग्रवाल ने की। इस मौके पर कार्यक्रम चेयरमैन पंकज गुप्ता, संयोजक संजय गर्ग, राजीव गर्ग, प्रियंका आर्या, विकास शर्मा, प्रदीप नैन, अग्रवाल मंडी पुलिस चौकी प्रभारी संजीव शर्मा, राज किशोर गोयल, सचिन जैन, दीपक गोयल, संदीप अग्रवाल, अतुल गोयल, डॉ अनुराग, केएल भारती, प्रीति आर्या, प्रीति वर्मा, योगेश कुमार, प्रवीण कोहली, योगेश पाल, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार, डॉक्टर सीमा यादव, मनजीत कोर, अशोक कुमार, डॉ रामलाल अजय कुमार, संजीव शर्मा, अजय मित्तल, अंकित जिंदल, अतुल जिंदल, तेजपाल प्रधान, हंसराज गुप्ता, गुनेंद्र गुप्ता, अलका गुप्ता, संतोष गुप्ता, आनंदपाल आदि थे।
जिला रेडक्रॉस समिति बागपत एवं लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी द्वारा भारतीय रेड क्रॉस समिति के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में एवं समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में रक्तदान शिविर लगाया गया।
शिविर का उद्घाटन डीएम बागपत शकुंतला गौतम ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान सर्वोत्तम दान है। इससे मानव जीवन की रक्षा होती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन विनय मित्तल ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में सेवा के कार्यों में लायंस क्लब अग्रवाल मंडी का विशिष्ट स्थान है। इसके लिए वह प्रत्येक सदस्य को बधाई देते है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं सीएमओ डॉ राजकिशोर टंडन ने कहा कि सभी स्वस्थ स्त्री व पुरुषों को प्रत्येक तीन माह में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। क्योंकि रक्त का कोई भी विकल्प नहीं है।
![]() |
| बागपत के कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में लगे शिविर में रक्तदान करते लोग और पास में खड़ी डीएम |
अध्यक्षता वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर कमला अग्रवाल ने की। इस मौके पर कार्यक्रम चेयरमैन पंकज गुप्ता, संयोजक संजय गर्ग, राजीव गर्ग, प्रियंका आर्या, विकास शर्मा, प्रदीप नैन, अग्रवाल मंडी पुलिस चौकी प्रभारी संजीव शर्मा, राज किशोर गोयल, सचिन जैन, दीपक गोयल, संदीप अग्रवाल, अतुल गोयल, डॉ अनुराग, केएल भारती, प्रीति आर्या, प्रीति वर्मा, योगेश कुमार, प्रवीण कोहली, योगेश पाल, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार, डॉक्टर सीमा यादव, मनजीत कोर, अशोक कुमार, डॉ रामलाल अजय कुमार, संजीव शर्मा, अजय मित्तल, अंकित जिंदल, अतुल जिंदल, तेजपाल प्रधान, हंसराज गुप्ता, गुनेंद्र गुप्ता, अलका गुप्ता, संतोष गुप्ता, आनंदपाल आदि थे।

If you have any doubts, please let me know