सोनीपत | सुरेन्द्र मलनिया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर ग्राम बड़ोली सोनीपत में महिलाओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान उज्ज्वल सिंह ने महिलाओं व विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाली बेटियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यदि भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है, तो विकास में सभी की भागेदारी सुनिश्चित करनी होगी, बेटी हमारे बेटों से किसी भी कौशल में कम नहीं है। बेटियों आगे बढ़ो। इस अवसर पर हरियाणा पुलिस की और से नारी सशक्तिकरण हेतु दुर्गा शक्ति एंड्रॉयड एप की जानकारी भी साझा की गई। जिसको तुरंत ही डाउनलोड भी कराया गया। इस एप से पीड़िता द्वारा केवल एक क्लिक से 5 मिनट में पुलिस सहायता बुलाई जा सकती है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान ने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनके हर क्षेत्र में अमूल्य योगदान को सबके साथ साझा किया। कार्यक्रम में सरिता, प्रीती, मनीषा, पूनम, नेंसी, मानसी, रवीना, नीतू, चेतना, पूजा, नेहा आदि मौजूद रही।
If you have any doubts, please let me know