18 को दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे किसान
किसानों को दिया जाए फसलों का उचित मूल्य
बागपत। विपुल जैन
कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में रविवार को भारतीय किसान यूनियन की एक बैठक का आयोजन किया गया, इसमें किसानों की समस्याएं पूरी जोर-शोर के साथ उठाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के बागपत ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर तेजपाल सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों व समस्याओं को लेकर आगामी 18 मार्च को दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे। बताया कि इस धरने प्रदर्शन के दौरान स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने, किसानों को फसलों का उचित मूल्य दिलाने तथा बढ़ाई गई बिजली की दरों को घटाने की मांग पूरी मजबूती के साथ उठाई जाएगी। कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों को हरियाणा व पंजाब की दरों पर बिजली मिलनी चाहिए। उन्होंने धरने प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए इस मौके पर अधिक से अधिक किसानों से पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में मंडल प्रभारी ओमपाल सिंह मलिक, प्रताप सिंह गुर्जर, हिम्मत सिंह, शिवदत्त शर्मा, इंद्रपाल चौधरी, हरेंद्र दांगी, उपेंद्र चौधरी, राजेंद्र चौधरी, महाराम प्रधान, धर्मपाल मवीकला, सुखबीर सिंह, लवली कुमार, महेश, राजवीर गुर्जर आदि थे।
If you have any doubts, please let me know