बागपत। विपुल जैन
स्वर्गीय दादा बल्लम पहलवान कुश्ती अखाड़ा सरूरपुर के सोना पहलवान ने देश पर आई कोरोना की आपदा को देखते हुए गाँव के सभी लोगों के सहयोग से ग्यारह हजार रुपये का चेक प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए पीएम को भेजा है।
कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर भारत समेत पूरी दुनिया में इस समय बड़ी विकट स्थिति खड़ी है। देश में 21 दिन का लॉकडाउन होने से अर्थव्यवस्था पर भी बहुत बुरा असर पड़ा है। केंद्र सरकार लोगो की सहायता के लिए अनेक उपाय कर रही है।
देशभर में हर जगह से समाज सेवी अपनी और से सहायता कर रहे है। सोना पहलवान ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी देशवासियों को तन, मन और धन से सहयोग करना चाहिए।
If you have any doubts, please let me know