बागपत। विपुल जैन
अपने सामाजिक कार्यों के लिए चर्चित युवा समाजसेवी सूर्यांश यादव को इस वर्ष के हरित रत्न अवार्ड 2020 से सम्मानित किया जाएगा।
गाजियाबाद में 15 अप्रेल को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में उन्हें ये सम्मान दिया जायेगा। हरित-धरा समिति हर वर्ष देश की ऐसी शख्शियतों को ये सम्मान प्रदान करती है, जिन्होने पर्यावरण- रक्षण में अपना योगदान दिया है। हरित-धरा समिति के प्रवक्ता परवेज आलम ने बताया कि पर्यावरण को रक्षित करने हेतु सूर्यांश यादव, अभिषेक नागर, अर्पिता कुमारी, मोहम्मद उस्मान तथा ललित पंडित को संयुक्त रूप से इस सम्मान से सम्मानित करने का फैसला लिया गया है। सम्मान प्राप्त करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को हरित धरा-सम्मान प्रतीक, एक शाल व 11-11 हजार रूपये के चैक दिये जायेगें।
गौरतलब है कि सूर्यांश यादव ने पिछले 4 वर्षों में लगभग 15 हजार पौधे रोपित करायें हैं।
सम्मान मिलने पर खुशी प्रकट करते हुए सूर्यांश यादव ने कहा कि इन सब कार्यों का श्रेय मेरे माता-पिता,गुरूजनों, सहयोगियो तथा प्रशासन को जाता है, जिन्होने हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन किया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हावर्ड यूनिवर्सिटी में क्लाईमेट चैंज विभाग के पूर्व चैयरमैन रवि कोमटे करेगें।
If you have any doubts, please let me know