ललियाना गांव को किया गया सेनेटाइज | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन
ललियाना गांव में भाजपा युवा नेता विपिन महेश्वरी के नेतृत्व में पूरे गांव को सेनेटाइज किया गया।
उन्होंने गांव के हर गली- मोहल्ले में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराया और लोगों से अपने घरों में रहने अनुरोध किया। कहा कि सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश का पालन करें। अपने आस-पास गंदगी ना होने दें। दिन में कई-कई बार अपने हाथों को साबुन व सेनेटाइजर से धोते रहें। इसके अलावा मुंह पर मास्क लगाकर रखें। एक- दूसरे से सोशल डिस्टेंस बनाये रखे। कहा कि खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। कहा कि यदि कोरोना को हराना है तो सभी को लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करना है। कोई भी गरीब लॉक डाउन के समय भूखा ना रहे, इसके लिए सभी लोगों को मिलजुल कर उनकी मदद करनी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top