बुरे वक़्त में देश के काम आए, अजीत | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
गांव के भोले भाले लोगो को कोरोना से बचने के तरीके अवश्य बताए।

बागपत। सुरेन्द्र मलनिया
बड़ौत के निकटवर्ती गांव अलावलपुर के निवासी समाज सेवक अजीत सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस एक छुआछूत की बीमारी है, जो संक्रमित मरीज के छूते ही दूसरे व्यक्ति में तुरंत पहुंचती है। यही नहीं यह वायरस कपड़ो और घर में रखे सामानों पर भी कई घण्टे तक जिंदा रहता है। यदि इस संक्रमण से बचना है तो इसके लिए सोशल डिस्टेंस बनाए रखना बहुत जरूरी है।
उन्होंने बताया कि पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है। इसी से ही इस बीमारी को रोकने में सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि अभी भी बहुत से लोग ऐसे हैं, जो लॉक डाउन के  नियमों का पालन नहीं कर रहे है।  सड़कों पर घूमने वाले लोग व बाजारों में लगने वाली भीड़ इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। इसके साथ ही पूरे दिन अनेकों स्थानों पर कुछ लोग बाइक पर या पैदल इधर-उधर घूमते हुए देखे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि लॉक डाउन में सरकार इस प्रकार के बेपरवाह लोगों पर सख्त कार्यवाही करें तो जल्द ही पूरा देश कोरोना वायरस की चपेट में आने से बच सकता है। उन्होंने बागपत के लोगों से लॉक डाउन के समय घर में ही रहने की अपील की। कहा कि घर में रहते हुए भी दिन में कई बार अपने हाथों को साबुन, डेटोल या सेनेटाइजर से साफ करते रहना चाहिए। घर में भी सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखें और सभी सदस्यों से उचित दूरी बनाए रखें। इस संबंध में उन्होंने सभी आमजनों से अपील करते हुए कहा कि गांव के सीधे साधे लोगो भी जानकारी देना भी हम सबका का कर्तव्य बनता है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top