युवती के शव को तालाब में देख कस्बे सनसनी फेल गई
बागपत | सुरेन्द्र मलनिया
बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के टिकरी गॉव में उस वक़्त सनसनी मचा गयी जब गॉव के बाहर बने तालाब में एक युवती का शव तैरता मिला । युवती के शव को तैरता देख आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आये और पुलिस को सूचना की । सूचना पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर मामले की तफ्तीश में जुट गयी है ।
दरअसल ये पूरी वारदात दोघट के टिकरी कस्बे की है, बताया जा रहा है कि मर्तक युवती का अपनी भाभी के साथ दो दिन पूर्व झगड़ा हो गया था और बात इतनी बढ़ गयी की पारिवारिक कलह के चलते युवती घर छोड़कर चली गयी । परिजनों ने युवती की गॉव में व आसपास इलाके में काफी तलाश भी की परन्तु सफलता न मिलने पर उन्होंने दोघट थाना क्षेत्र में युवती की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करा दिया था । देशभर में लॉकडाउन के चलते सभी लोग वैसे तो अपने अपने घरों में है लेकिन ग्रामीण इलाकों में किसान कुछ देर के लिए अपने खेत में काम के लिए निकल जाते है । गुरुवार सुबह भी जब गॉव के बाहर तालाब की ओर से ग्रामीण जा रहे थे तो उनकी नज़र तालाब में तैर रहे युवती के शव पर पड़ी जिसे देखते ही गॉव में सनसनी मचा गयी । ग्रामीणों की मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गयी जिन्होंने पुलिस को सूचना कर युवती के शव को तालाब से बाहर निकाला ।
युवती को देख सभी ग्रामीण चौक गए ओर उसके परिजनों को सूचना दी । सूचना पर पहुचे मर्तक के परिजनों ने दोघट थाना पुलिस को तहरीर दे दी है जिसके आधार पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है । फिलहाल सूचना पर पहुँची पुलिस ने मर्तक युवती के शव को तालाब से बाहर निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही एसपी बागपत प्रताप गोपेन्द्र यादव का कहना है कि युवती की उम्र लगभग 20 वर्ष है जो उसी गॉव की रहने वाली है । युवती का उसकी भाभी के साथ 2 दिन पूर्व कुछ विवाद हुआ था जिसके चलते वह घर छोड़कर कहि चली गयी थी आज उसका शव तालाब में तैरता मिला है । सूचना पर पुलिस पहुँची है , शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की कारवायी पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी की जायेगी ।
If you have any doubts, please let me know