पेंडिंग काम निपटाकर कर रहे छुट्टी का सदुपयोग : सोनिया चोधरी | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
खाली समय में घर पर पेड़ पौधों की करती हैं देखभाल
सुबह और शाम योगा तथा कुछ समय बच्चो के साथ खेलकूद कर हो जाता है टाइम पास
बागपत। विपुल जैन 
कोरोना वायरस को लेकर इक्कीस दिन तक सबकुछ लाॅक डाउन पड़ा है। घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगी हुई है। ऐसे में लोगों का टाइम काटना बहुत मुश्किल हो गया है। उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि वह आखिर करें तो क्या करें। 
नगर की रहने वाली समाज सेविका सोनिया चौधरी का कहना है कि वह छुट्टी में अपने पेंडिंग कामों को निपटाकर समय का सदुपयोग कर रही है। उन्होंने अपना पूरे इक्कीस दिन का टाइम- टेबल भी तैयार कर रखा है। सुबह और शाम दो-दो घंटे योगा किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ समय बच्चों के साथ बैडमिंटन खेलने में बीत जाता है और कुछ समय मूवी और टीवी सीरियल देखने में। जो समय बचता है वह उसमें अपने पेड़- पौधों की देखभाल करती हैं। कहा कि पहले काम धंधा में व्यस्त होने के चलते बच्चों को समय नहीं दे पाते थे, लेकिन अब बच्चो को भरपूर समय दिया जा रहा है। उन्होंने सभी से कोरोना वायरस को हराने के लिए लॉक डाउन में सहयोग करने की अपील की। कहा कि सभी लोग अपने घर पर रहे और एक कदम भी घर से बाहर ना रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top