बागपत। विपुल जैन
प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार गोयल ने कहा कि आज देश पर कोरोना वायरस की आपदा आई हुई है। ऐसे भी सभी का दायित्व बनता है कि वह खुद सुरक्षित रहें और को भी सुरक्षित रखें।
उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी लोगों को कोरोना से बचना है और इससे बचने का एकमात्र उपाय यही है कि सब लोग एक दूसरे से दूरी बनाए रखें और अपने घर पर ही रहे। इसके अलावा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही देश सेवा के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में अपनी हैसियत के अनुसार धनराशि दान करें। ताकि गरीब, जरूरतमंद व असहाय लोगों की मदद हो सके। यह बीमारी संक्रमित आदमी के पास बैठने से और हाथ मिलाने से या फिर उसकी नाक व आंख से निकले पानी को छूने से लग सकती है। अपने हाथों को लगातार साबुन से धोते रहें। मुंह के ऊपर कपड़ा बांधे या मास्क पहनने और अपने गंदे हाथों से अपने नाक और मुंह को छूने से बचें। जहां कहीं भी अधिक संख्या में आदमी जमा होते हैं, उस स्थान पर जाने से बचें, जैसे रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, हवाई अड्डा, स्कूल कॉलेज व ऑडिटोरियम। जिस स्थान को सभी लोग छूते हैं, जैसे रेलवे स्टेशन पर रेलिंग, कुर्सियां, नल, लेट्रिन, बाथरूम, लिफ्ट के दरवाजे, लिफ्ट के बटन ऐसी चीजों को छूने से परहेज करें।
If you have any doubts, please let me know