बागपत। विपुल जैन
कोरोना वायरस को लेकर लॉक डाउन की वजह से सब कुछ अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों के पास रोजगार नहीं बचा है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी गरीब मजदूरों को उठानी पड़ रही है। ऐसे में युवा भाजपा नेता दीपक बामनोली गरीबों के मसीहा बनकर आगे आ रहे है। उनके द्वारा गरीब बस्तियों में जा-जाकर गरीबों को खाने के पैकेट बांटे जा रहे हैं।
बडौत टेलीफोन एक्सचेंज के सामने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब मजदूरों व जरूरतमंद लोगों को उन्होंने खाने के पैकेट वितरित किए। इस मौके पर दीपक बामनोली ने कहा कि आज देश विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है। ऐसे में सभी लोगों को समाज के गरीब, जरूरतमंद, निर्धन व असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए उनके द्वार चौबीसी घंटे खुले हैं। वह गरीबों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस मौके पर रविंद्र राठी, ओमवीर सिंह प्रधान, डॉक्टर बलजोर सिंह, विजय कुमार आदि थे।
If you have any doubts, please let me know