गरीबो का सहारा बने विकास जैन व अन्नू जैन | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
नगर में घूम-घूम कर बांटा गरीबों को बांटा राशन
समाज का हर व्यक्ति कर रहा उनके कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा
बागपत। विपुल जैन 
लाॅक डाउन की वजह से पूरा देश बंद है, जिस कारण गरीब व दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ खड़ा हुआ है। ऐसे में बागपत के रहने वाले राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण संगठन के मंडल महासचिव विकास जैन एवं बागपत नगर पालिका चेयरमेन पद के पूर्व प्रत्याशी अन्नू जैन सामने आए हैं। उनके द्वारा गरीबों को खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। 
बुधवार को भी उन्होंने नगर में घूम घूमकर कई स्थानों पर गरीब लोगों को आटा, चावल, आलू  आदि सामान उपलब्ध कराये। कहा कि वह गरीब व जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और किसी को भी भूखे नहीं रहने दिया जाएगा। कहा कि आज देश विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है, ऐसे में सभी लोगों को आगे आकर एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top