बागपत। विपुल जैन
समाज सेवी जाबिर राणा कॉन्ट्रेक्टर ने बदहाल सफ़ाई व्यवस्था से मुजफ्फरनगर के लोगों को निजात दिला दी है। इसको लेकर लोगों ने हर्ष व्यक्त किया और उनका आभार जताया।
बदहाल सफाई व्यवस्था के चलते मुजफ्फरनगर में जहाँ जगह - जगह कूड़े के ढेर लगे रहते थे, वही विभिन्न संक्रामक रोग फैलने का भी खतरा बना रहता था। शासन द्वारा जनपद शामली के जाबिर राणा कॉन्ट्रेक्टर को मुज़फ्फरनगर शहर की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई। गत 19 मार्च से उनकी टीम ने कार्य शुरू कर दिया था। मात्र दस दिन में उन्होंने बदहाल व्यवस्था को सुधारा। कोविड 19 कोरोना वायरस की महामारी में सफाई व्यवस्था की बदहाली भी प्रशासन के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती थी। प्रशासन को डर था कि कही गन्दगी के कारण संक्रमण न बढ़ जाए। इस चुनौती भरे वातावरण में जाबिर राणा कॉन्ट्रेक्टर की टीम ने सुजड़ू चुंगी से रुड़की चुंगी तक ईदगाह चौक से एटूजेड चौराहे तक, काली नदी पुल से विश्वकर्मा चौक तक, सरकुलर रोड, महावीर चौक, आर्य समाज रोड, कोर्ट रोड , रेलवे रोड़ , अंसारी रोड , नई मंडी , द्वारकापुरी , गाँधी कॉलोनी, कच्ची सड़क, चुंगी नंबर 2 , हनुमान चौक, दाल मंडी , पान मंडी , आलू मंडी , सर्राफ़ा बाजार , फक्करशाह चौक , गहरा बाग , सुजड़ू रोड आदि विभिन्न इलाकों में रात - दिन मेहनत कर लोगों को गंदगी की समस्या मुक्ति दिलाई।
If you have any doubts, please let me know