कोरोना से समाज को बचाने वालो को करेंगे सम्मानित : विनोद नरवाल | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
अपनी नवचेतना युवा सोसाइटी के प्रधान विनोद नरवाल ने कहा कि उनकी सोसायटी झुग्गी- झोपड़ी में रहने वाले गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों को मास्क, साबुन, खाना व सभी जरूरी सामान उपलब्ध कराएगी। 
कहा कि जल्द ही सब कुछ पहले की तरह ठीक हो जाएगा। उसके बाद उनकी सोसायटी  डॉक्टर ,पत्रकार ,सफाई कर्मचारी, किसान ,आर्मी व सामाजिक संस्थाएं जो भी इस कोरोना वायरस से समाज को बचाने में लगे हुए हैं उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस संकट की घड़ी में देश हित में कार्य कर रही 251 विभूतियो के उत्साह वर्धन के लिए उनकी सोसायटी ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है। कहा कि आज भारत में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है और हम सबको इससे बचना है। पूरे भारत में लॉक डाउन है। उन्होंने ऐसे में सभी लोगों से कहा कि वह घर से बाहर ना निकले। एक दूसरे के संपर्क में ना आए और उनसे कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखें। मास्क पहने व एक जगह इकट्ठा ना हों। कहा कि कोरोना वायरस ने एक वैश्विक महामारी का रूप धारण कर लिया है, इससे बचने के लिए अभी तक कोई वैक्सीन भी तैयार नहीं हो पाई है।  इसलिए कोरोना वायरस से बचने के लिए केवल सावधानियां बरतने की ही जरूरत है। देश को बचाने के लिए एकता का संदेश दें। सावधानियां बरतें व सरकार और प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top