मोहल्ले वासियों ने गंदगी समाप्त करने की बात कही तो झगड़े पर उतारू हुआ पशु मालिक
बड़ौत। सुरेन्द्र मलनिया
नगर के पठानकोट मोहल्ले में बड़ी मस्जिद के पास गुल्लू नाम का एक व्यक्ति करीब 3 दर्जन भैंस व अन्य पशु रखता है। जिसके चलते मोहल्ले में बेहद गंदगी रहती है। इस संबंध मे मोहल्ले वासियों ने उक्त पशु मालिक से बात की तो पशु मालिक ने मोहल्ले वासियों के साथ गाली गलौज कर दी तथा मारने की धमकी भी दी।
इस समय प्रशासन कोरोना को लेकर बेहद सतर्क है लेकिन संक्रामक रोगों से निपटने हेतु साफ सफाई के प्रति जागरूकता कार्यक्रम सुस्त होते जा रहे है।
इस संबंध में मोहल्ले वासियों ने बड़ौत नगर पालिका व तहसील में पशु मालिक के खिलाफ एक शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उक्त पशु मालिक अवैध तरीके से कॉलोनी के अंदर पशु पालन कर रहा है जिसमें कॉलोनी के अंदर बेहद गंदगी रहती है। जिसके चलते संक्रामक रोग फैलने की भी आशंका बनी रहती हैं। मोहल्ले वासियों का कहना है कि अगर नगर पालिका व तहसील द्वारा इस संबंध में सुनवाई नहीं की गई तो मोहल्ले वासी इस संबंध में जिलाधिकारी से मिलेंगे।
If you have any doubts, please let me know