बागपत में गरीबों की संख्या कम, मददगारों के बढ़ते कदम।
बागपत। नगर में आए दिन कई संगठन और कई थानों के प्रभारी गरीबों की मदद में जुटे है। जिनमें से कुछ मददगार तो सोशल मीडिया के लिए फोटो खींचवाकर अपने आप को समाज सेवी का दिखावा करने में ही लगे है।
देश में कोरोना महामारी के चलते 21 दिन के लॉक डाउन के कारण आज 8वें दिन बहुत से सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता गरीबों को भोजन बाटने में लगे है। इसमें बागपत पुलिस भी पीछे नहीं हैं। बागपत पुलिस के विभिन्न थानों के थाना प्रभारियों द्वारा भी गरीबों को भोजन बाटने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ठीक उसी प्रकार कई समाज सेवी संगठन का नाम लेकर कई लोग अपनी फोटो खींचवाकर सोशल मीडिया पर अपने आपको समाज सेवी सिद्ध करने में लगे है जबकि लॉक डाउन के अगले ही दिन प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की ओर से गरीबों के राशन की घोषणा कर दी गई थी तो फिर ये सामाजिक संगठन आखिर दिखावा नहीं तो क्या कर रहे है।
If you have any doubts, please let me know