बागपत। विपुल जैन
वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज आर्य एडवोकेट ने बुलंदशहर के अनुपशहर कोतवाली क्षेत्र में हुई दो साधुओं की निर्मम हत्या पर गहरा दुख प्रकट किया और प्रदेश सरकार से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
मनोज आर्य एडवोकेट ने कहा कि अनुपशहर कोतवाली के पगोना गांव के शिव मंदिर में रहने वाले 55 वर्षीय साधु जगनदास और 35 वर्षीय साधु सेवादास की सोमवार की रात को हत्या कर दी गई थी। कहा कि जिस प्रकार देश के विभिन्न राज्यों राजस्थान, महाराष्ट्र और अब उत्तर प्रदेश में भगवा पहने साधुओं को निशाना बनाया जा रहा है, यह कोई सोची-समझी साजिश भी हो सकती है। इन साजिशों का पर्दाफाश किया जाना चाहिए। कहा कि कुछ लोग देश में अराजकता का माहौल बनाकर देश को अस्थिर करना चाहते हैं। उनके निशाने पर सिर्फ भगवा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसी साजिशों को बेनकाब कर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाये।
If you have any doubts, please let me know