बागपत। विपुल जैन
रालोद के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिल चौधरी ने देश में आए संकट के दौरान अपनी दुकानों का किराया माफ कर सच्ची देशभक्ति की मिसाल पेश की है, जिसकी सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
कपिल चौधरी ने चिरोड़ी गांव में अपने पिता स्वर्गीय सतवीर सिंह के नाम से पांच मार्केट बनाई हुई है, जिसमें सैकड़ों दुकानें किराए पर दी हुई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी की अपील पर उन्होंने अपनी दुकानों का एक महीने का किराया माफ कर दिया है। इससे किरायेदारों ने काफी राहत की सांस ली है। कपिल चौधरी ने कहा कि देश में आए संकट के समय किराया माफ करना भी एक दान का हिस्सा है। इस समय देश कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। इस जंग में देश का नागरिक किसी न किसी रूप में अपना योगदान दे रहा है। ऐसे समय में हम लोगों का फर्ज बनता है कि हम आगे आए और दिल खोलकर समाज के गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
If you have any doubts, please let me know