बागपत। विपुल जैन
लॉक डाउन के कारण रेल व बस बंद होने से बागपत समेत आसपास के 19 लोग उज्जैन मध्य प्रदेश में फंसे हुए हैं। रटोल के रहने वाले डॉ जाकिर हसन प्रधान ने डीएम से उन लोगों को वापस लाने की व्यवस्था कराने की मांग की है।
डॉ जाकिर हसन प्रधान ने बताया कि रटोल के 15 लोग, लोनी के 3 लोग व एक धौलड़ी समेत फुल 19 लोग गत 21 फरवरी को 40 दिन की जमात पर उज्जैन गए हुए थे। जो लॉक डाउन की वजह से वहीं पर फंस गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बाहरी राज्यों से लोगों को लाने की व्यवस्था की है। इसी क्रम में उन्होंने डीएम बागपत से उक्त लोगों को वापस लाने के लिए व्यवस्था कराने की मांग की है।
If you have any doubts, please let me know