कोरोना योद्धा नीता भारतीया के जज्बे को सलाम | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
• अपनी जिम्मेदारियों का भली-भांति निर्वहन कर रही जिला कमांडेंट नीता भारतीया
• बागपत समेत पूरे प्रदेश में तैनात है केवल दो महिला कमांडेंट होमगार्ड

बागपत। विपुल जैन 
बागपत की जिला कमांडेंट होमगार्ड नीता भारतीया कोरोना वायरस को लेकर चल रहे लॉक डाउन के समय अपनी जान की प्रवाह किये बिना कोरोना योद्धा के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का भली-भांति निर्वहन कर रही है।
उनके द्वारा जिले के हर प्वाइंटों पर जा-जाकर होमगार्डों को चेक किया जा रहा है और उन्हें उनके दायित्वों का बोध कराया जा रहा है। उनके इस जज्बे को सभी लोग सलाम कर रहे हैं। 
पूरे उत्तर प्रदेश में केवल दो ही महिला कमांडेंट होमगार्ड है, जिसमें एक महिला कमांडेंट बरेली में तैनात है, जबकि दूसरी महिला कमांडेंट नीता भारतीया बागपत में तैनात है। उनके द्वारा दिन-रात मेहनत की जा रही है। बागपत जनपद में तैनात 515 होमगार्ड भी कोरोना योद्धा के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं और उनकी ड्यूटी अस्पताल, क्वॉरेंटाइन सेंटर व हॉटस्पॉट जैसे क्षेत्रों में लगाई गई है। नीता भारतीया हर रोज इन प्वाइंटों पर जाकर उन्हें चेक करती है और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। इसके अलावा कोरोना संक्रमण से बचने के लिए वह होमगार्डों को भी जागरूक करती है। उनके निर्देशन में अब तक 245 होमगार्डों ने आरोग्य सेतु ऐप भी अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर लिया है। इसके अलावा उन्होंने सभी से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मुह पर मास्क लगाने व हाथों को थोड़ी-थोड़ी देर में साबुन व सेनेटाइजर से धोते रहने की सलाह दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top