बागपत। विपुल जैन
रटौल गांव के रहने वाले कोरोना पॉजिटिव मोहम्मद आदिल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। समाजसेवी लोगों ने छुट्टी के वक्त अस्पताल पहुंचकर मोहम्मद आदिल का हालचाल जाना और उसकी लंबी आयु होने की कामना की।
समाजसेवी हाजी निजात खान ने बताया कि बागपत के दिल्ली- सहारनपुर हाईवे स्थित विकास हॉस्पिटल को कोरेंटाइन सेंटर बनाया हुआ है। यहाँ पर काफी दिनों से रटौल गांव का रहने वाला मोहम्मद आदिल भर्ती था, जो कोरोना पॉजिटिव था। इलाज के बाद उसके स्वस्थ होने पर डाक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी है। साथ ही उसे घर पर भी 14 दिन के लिए कोरेंटाइन रहने की बात कही है। चिकित्सकों ने कहा है कि यदि उसे खांसी, जुकाम या बुखार जैसा कोई भी लक्षण दिखाई दे तो वह इसकी सूचना तुरंत चिकित्सक को दें। इसको लेकर चिकित्सकों ने उसे अपना मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया। सभी ने उसके स्वस्थ होने पर उसे बधाई दी और उसके दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर हाजी शकील शाह, हाफिज़ कासिम समेत काफी लोग मौजूद थे।
If you have any doubts, please let me know