बागपत। विपुल जैन
पंख हौसलों की उड़ान संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना शर्मा द्वारा कोरोना महामारी से बचने के लिए किये गए लाकडाउन में गरीब और जरूरतमंदों की विभिन्न माध्यमों से सेवा की जा रहीं हैं।
भावना शर्मा द्वारा लॉक डाउन में न केवल गरीब और जरूरतमंदों को भोजन और राशन का वितरण किया जा रहा हैं बल्कि वह लाकडाउन में खाने के लिए परेशान आवारा कुत्तों को भी जगह-जगह जाकर भोजन दे रही है। भावना शर्मा ने कहा कि लॉक डाउन होने तक उनका यह समाज सेवी कार्य जारी रहेगा। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से भी आह्वान किया कि वह भी इस तरह के सामाजिक कार्यों में आगे आकर अपनी आहुति दें। इस कार्य में संस्था की सदस्य नेहा अंतल, नीलम राजपूत, सनी बत्रा, चारुल शर्मा आदि ने भी सहयोग दिया।
If you have any doubts, please let me know