बागपत। विपुल जैन
कोरोना वायरस को लेकर लॉक डाउन की वजह से सब कुछ बंद पड़ा है। ऐसे में गरीब लोग तो क्या पशु-पक्षी भी भूख से बिल बिला गए हैं।
उनके इस दर्द को बागपत के जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव ने बखूबी समझा है। उनके द्वारा भूखे-प्यासे बंदरों को चने खिलाए जा रहे हैं। इसके अलावा वह गरीब,मजदूर व बेसहारा परिवारों को निरंतर खाद्य सामग्री व दैनिक उपयोग की वस्तुयें वितरित करते है। साथ ही गांव-गांव जाकर लोगों को साबुन, सेनेटाइजर व मास्क आदि का भी वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने की बात कही। कहा कि सभी लोग सोशल डिस्टेंस बनाए रखें और अपने हाथों को साबुन व सेनेटाइजर से धोते रहे। कहा कि सभी प्रधानमंत्री के आदेशों का पालन करें और घर से बाहर बिल्कुल ना निकले।
If you have any doubts, please let me know