फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का निधन। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर साझा की जानकारी। | NMPK Media @NewDelhi

Admin
0
नई दिल्‍ली: 67 साल के एक्टर ऋषि कपूर का मुंबई के एक अस्तपताल में निधन हो गया है। कल अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। ऋषि कपूर का कैंसर का इलाज चल रहा था। उनके निधन की जानकारी अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट करके दुःख जताया है। और कहा कि हमें इस घटना से बहुत दुःख हैं। मैं बुरी तरह से टूट गया हूं। ऋषि कपूर का आज निधन हो गया है । सोशल मीडिया पर अमिताभ के इस ट्वीट के सामने आते ही फैंस और सितारों ने श्रद्धांजलि देना और शोक जाहिर करना शुरू कर दिया है।


ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में ही न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर का इलाज करवाने के बाद भारत लौटे थे। अभिनेता को 2018 में कैंसर का पता चला था कि उन्हें कैंसर है। जिसके बाद वो इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए। वहां करीब एक साल उनका इलाज चला। इस मुश्किल वक्त में ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह हर वक्त उनके साथ रही थीं। नीतू के अलावा बेटे रणबीर कपूर भी काफी दिनों तक पिता के साथ थे। ऋषि ने मेरा नाम जोकर से बाल कलाकार के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी। उनकी बॉबी सुपरहिट फिल्म थी। 70 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले ऋषि कपूर ने सैकड़ों फिल्मों में ऐक्टिंग की है।

ऋषि कपूर के निधन की खबर आते ही कई दिग्गज हस्तियों ने सोशल मीडिया पर दुःख जताया है।

सूचना और प्रसारण मंत्रि प्रकाश जावडेकर ने दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि ऋषि कपूर के निधन से सदमा लगा है। वो महान अभिनेता के साथ उम्दा इंसान थे।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट किया कि ऋषि कपूर के निधन से बहुत दुःखी हूं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि ऋषि कपूर हमें बहुत याद आयेंगे। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत दुखद हफ़्ता है।

बता दें कि अभी कल ही बॉलीवुड के महान अभिनेता इरफान खान का भी कैंसर की वजह से कल निधन हो गया था।

अपडेट जारी है....

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top