रक्त बैंक के प्रभारी ने किया रसोई का निरीक्षण | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी द्वारा निराश्रित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था 16 वे दिन भी बादस्तूर जारी रही। 

जिला रक्त बैंक बागपत के प्रभारी डॉ अनुराग वार्ष्णेय कस्बा मंडी टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला पहुंचे और उन्होंने यहां पर लायंस क्लब के तत्वाधान में चल रही रसोई का निरीक्षण किया। 
उन्होंने रसोई की अति उत्तम व्यवस्था पर संतोष जताया। 
इसके अलावा भोजन के पैकेट कलक्ट्रेट के पीछे, जैन कॉलोनी व रेलवे कॉलोनी में भी भिजवाये गए। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि भोजन की व्यवस्था में सभी लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस मौके पर धीरज अग्रवाल, विनय अग्रवाल, पंकज गुप्ता, दीपक गोयल, मनोज मित्तल, वीरेंद्र त्यागी, अर्पित जैन, आशुतोष मित्तल, अजय मित्तल, अनिल गोयल, अंकित जिंदल आदि का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top