ऑनलाइन प्रतियोगिता से निकाला जाएगा कोरोना का भय : दिनेश राजपूत | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। हमारे संवाददाता
कहानी बाज़ार ने माइंडसेलो संगठन के सहयोग से लोगों के मन से कोरोना का डर निकालने के लिए 'कीप राइटिंग' नाम से ऑनलाइन प्रतियोगिता शुरू की है।
दिनेश राजपूत ने कहा कि लॉक डाउन के कारण लोगों के घरों में रहने से घरेलू झगड़ों में वृद्धि हुई है। लोग मानसिक तनाव में है जिस वजह से वो सामान्य तौर पर व्यवहार नहीं कर रहे है। कोरोना का भय भी सभी के अंदर घर कर गया है। इसी डर के कारण बीस प्रतिशत मानसिक रोगियों की वृद्धि हुई है। कोरोना का डर दिमाग से निकालने व लोगों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए इस प्रतियगिता का आयोजन किया जा रहा है। माइंड सेलो के बागपत प्रमुख अमन कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कविता, शायरी, निबंध, ब्लॉग आदि कैटेगरी रखी हैं। प्रतियोगिता में अलग-अलग कैटेगरी से जज बनाए गए हैं जो उनके हुनर को देखते हुए परिणाम घोषित करेंगे। 

बताया कि विजेता प्रतियोगिताओं को कहानीबाजार.कॉम पर प्रकाशित किया जाएगा जिसके माध्यम से दुनिया के प्रत्येक कोने तक संदेश जाएगा और लोगों के मन से डर की कमी होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top