बागपत। विपुल जैन
कोरोना वायरस के चलते लागू लाॅक डाउन के दौरान भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कृषि विकास शाखा बडौत द्वारा ग्राहको को उत्कृष्ट सेवा प्रदान की जा रही है।
भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र बडौत के प्रभारी सचिन गुप्ता ने बताया कि शाखा में सभी बैंक कर्मचारी जहां एक ओर कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जारी निर्देशो का पालन करने एवं कराने के प्रति सजग है, वही दूसरी ओर ग्राहको का वित्तीय लेन-देन बहुत ही सहज व सुचारू रूप से कर रहे है। भारतीय स्टेट बैंक के सभी कर्मचारी वित्तीय सेनानी की भांति कर्तव्य पालन मे डटे हुए है। शाखा के मुख्य प्रबंधक मिलिंद गोयल स्वयं ग्राहको को सोशल डिस्टेंस मेनटेन करने के लिए शाखा के बाहर खड़े खाताधारको को प्रेरित कर रहे है।
Good work
जवाब देंहटाएं